Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 09, 2013 - 12:01:53 PM


Title - bhopal workers strike - ट्रेनें धुलना हुआ मुश्किल, हड़ताल पर कर्मचारी
Posted by : railenquiry on Jul 09, 2013 - 12:01:53 PM

भोपाल। हबीबगंज कोचिंग डिपो में हुई हड़ताल के नतीजे में सोमवार को वहां से शुरू होने वाली टे्रनें बिना धुले ही रवाना की गईं। कर्मचारियों ने जहां अपनी मांगों को जायज बताया है, वहीं साफ-सफाई का कांट्रेक्ट संभाल रही कंपनी के अधिकारियों ने 6 महीने बाद पीएफ सहित सारी सुविधाएं देने की बात कही है। इस बीच रेलवे डिपो के अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ रेलकर्मियों से ट्रेनों की साफ-सफाई करवाना शुरू कर दिया है। हालांकि 60 कर्मचारियों का काम संभालने के लिए मात्र 11 कर्मचारी डिपो में मौजूद हैं।

हड़ताल की शुरुआत वेस्ट सेंट्रल रेलवे कांट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री राजेश तिवारी और आनंद सूर्यवंशी के नेतृत्व में की गई। उनका आरोप है कि कर्मचारी को जब चाहे कांट्रेक्टर निकाल देता है और पीएफ सहित अन्य सुविधाएं तक नहीं दी जा रही हैं। साफ-सफाई का कांटे्रक्ट संभालने वाली कंपनी विशाखा फेसिलिटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चीफ मैनेजर जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि हमने 22 फरवरी से यहां काम शुरू किया है। अभी छह महीने का समय भी नहीं हुआ है, इसलिए कर्मचारियों को पीएफ, स्वास्थ्य बीमा योजना आदि की सहूलियत नहीं मिल पा रही है।

सुपरवाइजरों पर आरोप: साफ-सफाई करने वाले इक्का-दुक्का कर्मचारियों ने कंपनी के सुपरवाइजरों पर अभद्रता करने और जब चाहे काम से हटाने का आरोप भी इस दौरान लगाया। जब इस बारे में कंपनी के रीजनल मैनेजर फारुक अली ने बताया कि सारे आरोप समझ से परे हैं। हम कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखते हैं।

यात्रियों पर ध्यान: बताया जाता है कि पिछली बार सहित अभी तक हुई हड़ताल के कारण कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है।

रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों की साफ-सफाई समय पर नहीं होने के बाद हर बार जुर्माना किया, जिससे लगातार पांच महीने से कंपनी को घाटा उठाना पड़ा। दूसरी ओर कंपनी ने 63 की जगह 90 कर्मचारियों को लगाकर पिछले कुछ महीनों से काम करवाना शुरू किया है, जिससे यात्रियों को दिक्कत न आए।

केवल कचरा निकालकर रवाना...
रेल सूत्रों का कहना है कि 60 से ज्यादा लोगों का काम एक दर्जन लोग नहीं कर सकते। इसलिए टे्रनों के भीतर पड़ा कचरा निकालकर जितनी सफाई हो सकेगी, गाडिय़ों को रवाना कर दिया जाएगा।

दिक्कत नहीं होगी
हड़ताल के कारण हम यात्रियों को दिक्कत नहीं होने देंगे। बेहतर से बेहतर साफ-सफाई करवाने का प्रयास करेंगे। जल्द सारा कामकाज शुरू हो जाएगा।