Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on May 18, 2013 - 00:00:25 AM


Title - CCTV cameras will be at railway station - दलालों की अब खैर नहीं, स्टेशनों पर जमी रहेगी तीसरी आंख
Posted by : riteshexpert on May 18, 2013 - 00:00:25 AM

लखनऊ.
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने दलालों पर लगाम लगाने के लिए अहम कदम उठाया है। अब आरक्षण केंद्रों की व्यवस्था पर नजर रखने और दलालों पर अंकुश लगाने के मकसद से प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों की मदद से मुख्यालय में बैठे अफसर आरक्षण केंद्रों की व्यवस्था पर नजर रख सकेंगे।   
प्रथम चरण में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर, कप्तानगंज, इज्जतनगर (बरेली) और गोंडा में कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मदद से आरक्षण कराने आने वाले सभी आवेदकों के साथ-साथ आरक्षण कर्मचारी पर भी नजर रखी जा रही है।  
दूसरे चरण में लखनऊ मंडल के बादशाह नगर, गोमतीनगर, वाराणसी मंडल के मडुआडीह, मऊ, सीवान, छपरा, देवरिया सदर और आजमगढ़, इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम स्टेशनों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा लखनऊ मंडल के बस्ती रेलवे स्टेशन पर भी कैमरे लगाने पर विचार किया जाएगा।  
अधिकारियों के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे में अब तक 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इनमें से गोरखपुर में 16 कैमरे, गोंडा में 8 कैमरे, इज्जतनगर में 3 कैमरे और कप्तानगंज में एक कैमरा लगाया गया है। आने वाले समय में तीनों मंडलों में कुल 10 रेलवे स्टेशनों के आरक्षण केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।