Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Mar 14, 2013 - 15:00:58 PM


Title - Dainik Bhaskar e-Paper, indore, e-Paper, indore e Paper, e Newspaper indore, indore e Paper, indore
Posted by : nikhilndls on Mar 14, 2013 - 15:00:58 PM

इंदौर से मुंबई के बीच दूरी २५० किमी कम होगी

भास्कर संवाददाता त्नइंदौर

रेल बजट पर चर्चा करते हुए बुधवार को रेल मंत्री पवनकुमार बंसल ने प्रस्तावित इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही फतेहाबाद-उज्जैन की छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदलने का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली पुणे एक्सप्रेस को चार दिन चलाने की घोषणा भी की गई। अभी इंदौर से मुंबई के बीच की दूरी ट्रेन से करीब 830 किमी पड़ती है। इंदौर-मनमाड़ के बीच नई लाइन डलने से यह घटकर 580 किमी रह जाएगी, यानी 250 किमी कम हो जाएगी।

इंदौर (महू)-मनमाड़ करीब 339 किमी लंबी नई रेल लाइन सेंधवा, नरदाना, सिरपुर, धुले, मालेगांव होते हुए मनमाड़ तक डलना है। इसके बाद मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई पिछड़े इलाके सीधे रेल लाइन से जुड़ जाएंगे। साथ ही यात्रियों को भी खासा फायदा होगा। सैद्धांतिक मंजूरी मिलने से अब रेलवे बोर्ड विस्तार से चर्चा कर लाइन डालने की अनुमति देगा। दूसरी ओर फतेहाबाद-उज्जैन के बीच गेज कन्वर्जन से इंदौर से उज्जैन की दूरी 79 किमी से घटकर करीब 62 किमी रह जाएगी। अभी बड़ी लाइन की ट्रेन देवास होकर इंदौर आती है, जिसकी दूरी 79 किमी है। फेतहाबाद-उज्जैन रूट बड़ी लाइन होने से इसमें 17 किमी की दूरी कम होगी। सबसे खास बात इंदौर से भोपाल-गुना की ओर जाने वाली ट्रेनों के इंजन उज्जैन में नहीं बदलना पड़ेंगे। सांसद सुमित्रा महाजन ने उक्त घोषणाओं की पुष्टि की है। पिछले दिनों वे इंदौर की रेल समस्याओं को लेकर रेलमंत्री से मिली थीं।

मिलेगी अतिरिक्त धनराशि- इंदौर-दाहोद और धार-छोटा उदयपुर के बीच भी रेल बजट में स्वीकृत धनराशि को बढ़ाने की घोषणा रेलमंत्री ने की। माना जा रहा है कि दोनों योजनाओं को बजट में स्वीकृत धनराशि के अलावा करीब 100-100 करोड़ रुपए मिलेंगे।

इंदौर-मनमाड़ लाइन : यह होगा फायदा

: मुंबई से दिल्ली की दूरी 1542 किमी है। नई लाइन डलने के बाद यह घटकर 1406 किमी रह जाएगी। :जम्मूतवी से कन्याकुमारी के बीच हिमसागर एक्सप्रेस 3714 की दूरी तय करती है। भविष्य में यह दूरी घटकर 2461 किमी रह जाएगी। 680 किमी दूरी कम होने से यात्रियों के करीब 12 घंटे का समय बचेगा और किराया भी कम लगेगा।

(रेलवे के जानकारों के अनुसार)

:इंदौर-मनमाड़ लाइन को रेलवे की सैद्धांतिक मंजूरी

: फतेहाबाद-उज्जैन के बीच होगा गेज कन्वर्जन, पुणे एक्सप्रेस अब तीन की जगह चार दिन चलेगी