Indian Railways News => Topic started by sushil on Apr 16, 2013 - 21:01:04 PM


Title - Doble Decker train, MEMU train, Inaugrate bye sushma swaraj, railway minister - रेलमंत्री की पटरी से
Posted by : sushil on Apr 16, 2013 - 21:01:04 PM

भोपाल। बीना-भोपाल मेमू ट्रेन की शुरुआत अब रेल मंत्री पवन बंसल नहीं करेंगे। इनकी जगह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। वहीं, हबीबगंज-इंदौर सुपर फास्ट एसी डबल डेकर ट्रेन को फिलहाल मंजूरी नहीं मिली है।  

17 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुषमा स्वराज होंगी। अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। डीआरएम राजीव चौधरी ने इस सिलसिले में सोमवार दोपहर में फिर से छठवें प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। शाम को उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। 

डबल डेकर ट्रेन की मंजूरी में लगेगा वक्त

कमिश्नर रेलवे सेफ्टी के यहां से डबल डेकर ट्रेन चलाने की मंजूरी में अभी दो-तीन दिन लग सकते हैं। डबल डेकर के ट्रायल के दौरान हबीबगंज से इंदौर स्टेशन तक के प्लेटफार्म शेड टूटने का असर सीआरएस रिपोर्ट पर पड़ सकता है।इसलिए रेलवे प्रशासन डबल डेकर को चलाने से पहले तैयारियों पर जोर दे रहा है।