Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jun 14, 2012 - 18:00:42 PM


Title - For those traveling on the train arrived the news - ट्रेन में सफ़र करने वालों के लिए आ गयी चैन की खब
Posted by : riteshexpert on Jun 14, 2012 - 18:00:42 PM

धनबाद. धनबाद रेल मंडल में भी रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) की पटरियों पर हमारी रेल दौड़ेगी। इसके लिए धनबाद में इंटर लॉकिंग सिस्टम का काम शुरू हो गया है। आरआरआई के तहत धनबाद स्टेशन के पांच, छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म की ट्रैक पर काम शुरू भी कर दिया गया है। इसके साथ ही रेलवे यार्ड में भी काम शुरू कर दिया गया है। शुरुआत के पहले चरण में इन सभी जगहों पर इंटरलॉकिंग ट्रैक गिरा दिया गया है। इंटर लॉकिंग सिस्टम से जहां रेल परिचालन में सुधार होगा, वहीं दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

इंटर लॉकिंग सिस्टम होने के बाद लीवर सिस्टम हटा दिया जाएगा। उसकी जगह पर मात्र एक बटन होगा, जो कंट्रोल रूम में होगा। कंट्रोल रूम से बैठे- बैठे मात्र एक बटन दबाना है और उससे ट्रैक को बदला जाएगा और सिग्नल दिया जाएगा। पहले केबिन मैन के माध्यम से ट्रैक को जोड़ व अलग किया जाता था और सिग्नल दिया जाता था।

एक किलोमीटर का होता है ट्रैक

इंटरलॉकिंग में जो ट्रैक बिछाई जा रही है। उसकी लंबाई एक किलोमीटर की होती है। यह ट्रैक पुराने फीस प्लेट ट्रैक के मुकाबले काफी लंबी होती है। पुराने ट्रैक को फीस प्लेट से जोड़ा जाता था। लेकिन इस लांग वेल्डेड ट्रैक को फीस प्लेट से जोड़ा नहीं जाएगा, बेल्डिंग किया जाएगा।

नहीं होगा जर्क

पुरानी रेल पटरी पर रेल परिचालन के दौरान यात्री काफी जर्क महसूस करते थे। नए सिस्टम में ऐसा नहीं होगा। इसमें ट्रेन की बोगियां जर्क नहीं करेंगी। पुराने ट्रैक पर परिचालन के समय यात्रियों को हर समय पहियों के खटपट की आवाज सुनाई पड़ती थी। इसमें यह आवाज नहीं सुनाई देगी और जर्क भी नहीं होगा। अधिकतम रफ्तार से चल सकेंगी ट्रेने

इस ट्रैक पर 320 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलेगी। हालांकि इतनी तेज गति में शायद ही कोई ट्रेन चलेगी, लेकिन राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को इससे काफी फायदा मिलेगा।

पांच साल से चल रहा काम

धनबाद में इंटरलॉकिंग सिस्टम बनाने का काम पिछले पांच वर्षों से चल रहा है। यह काम इंजीनियरिंग एंड एसएनटी सिग्नल एंड टेलीकॉम कंपनियां मिलकर कर रही है। पूरा सिस्टम रेडी कर दिया गया है। कंट्रोल रूम तैयार है।