Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 15, 2013 - 20:00:03 PM


Title - Girl molested in train by soldiers - राजधानी एक्सप्रेस में बीएसएफ जवानों ने लड़की को दबोचा, जमकर की
Posted by : railgenie on Jul 15, 2013 - 20:00:03 PM

वाराणसी/चंदौली.
महिलाओं के लिए ट्रेन में सफ़र करना दहशत का सबब बन गया है। यहां तक कि वीआईपी ट्रेनों में भी महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकतीं।   इससे भी ज्यादा शर्मनाक यह है कि सेना के जवान भी इन सब मामलों में पीछे नहीं हैं। जिन जवानों के कंधों पर भारत माता की इज्ज़त टिकी है, वे ही देश की महिलाओं की इज़्जत के साथ खेल रहे हैं।    ऐसा ही एक मामला नई दिल्ली से सियालदह जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का आया है। चलती ट्रेन के अंदर यात्रा के दौरान एक युवती के साथ सेना के दो जवानों ने छेड़छाड़ के साथ-साथ कई घिनौनी हरकतें भी की।   सह-यात्रियों के विरोध के चलते दोनों अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। ट्रेन के मुगलसराय स्टेशन पहुंचने पर पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने दोनों जवानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती एमसीए की स्टूडेंट है।

जानकारी के मुताबिक युवती नई दिल्ली से चलकर सियालदह जा रही 12314 डाउन सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के B-6 कोच में सफ़र कर रही थी। वह कोलकाता की रहने वाली है। उसका आरोप है कि रात में दस बजे के करीब सेना के दो जवान उसकी सीट के पास आये और बदसलूकी करने लगे। जवानों ने कई घिनौनी और शर्मनाक हरकतें करनी भी शुरू कर दी।

आधी रात के बाद ट्रेन के  मुगलसराय पहुंचने पर युवती ने जीआरपी में शिकायत की। दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बहरहाल, जीआरपी ने केरल और मुर्शिदाबाद में तैनात इन दोनों जवानों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर रतन सिंह यादव ने बताया कि ट्रेन कानपुर स्टेशन से खुली तो इन जवानों ने युवती के साथ ना सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि कई अश्लील हरकतें करने की भी कोशिश की।

यात्रियों के विरोध की वजह से दोनों अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। ट्रेन के मुग़लसराय पहुंचने पर पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी मुगलसराय ने जवानों के खिलाफ़ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।