Indian Railways News => Topic started by Mafia on Apr 22, 2013 - 16:00:05 PM


Title - Give the railway facilities through SMS alerts - ट्रेन लेट तो मोबाइल पर आएगा मैसेज
Posted by : Mafia on Apr 22, 2013 - 16:00:05 PM

इंदौर/रतलाम । अगर आपकी ट्रेन लेट है तो उसका एसएमएस मोबाइल पर आ जाएगा। रेलवे अपने मोबाइल एप्स में ये व्यवस्था शुरू करने वाली है। इसके जुलाई तक शुरू होने की संभावना है। रेलवे सीआरआईएस (सेंटर ऑफ रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम) स्मार्ट फोन एप्प पर वर्किंग कर रही है। ये पैसेंजर को ट्रेन का रियल टाइम उपलब्ध कराएगा। मैसेज से अगले स्टेशन का संभावित समय भी मिलेगा। ये एप्प रेल राडार नामक वेबसाइट के जरिये इन्फॉर्मेशन लेगा। कैसे लेंगे सुविधा : स्मार्ट (एंड्रॉयड) फोन के जरिये संबंधित ट्रेन का समय, करंट लोकेशन, किसी स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने का समय, सीट की स्थिति सहित कई जानकारी एसएमएस के जरिये ले सकेंगे।  

ये फायदे होंगे  ट्रेन लेट होने का पता चल जाने से स्टेशन पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।  यात्रा खत्म होने के पहले ही पता चल जाएगा कि कितने समय बाद आपका स्टेशन आएगा।  ऐसे में रात में बेफिक्र होकर सो सकेंगे। स्टेशन छूट जाने की चिंता नहीं रहेगी।  करंट लोकेशन के आधार पर ट्रेन के देरी या समय से चलने की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ऐसे में दूसरी ट्रेन से यात्रा का विकल्प भी चुन सकेंगे।  यात्री समय पर स्टेशन पहुंचेंगे, प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम होगी।   

 

जल्दी शुरू होगी सुविधा रेलवे मोबाइल एप्स पर सुविधाएं जुटाने की तैयारी कर रहा है। एसएमएस अलर्ट की सुविधा भी जल्द ही शुरू होगी।