| Give the railway facilities through SMS alerts - ट्रेन लेट तो मोबाइल पर आएगा मैसेज by Mafia on 22 April, 2013 - 04:00 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | Give the railway facilities through SMS alerts - ट्रेन लेट तो मोबाइल पर आएगा मैसेज on 22 April, 2013 - 04:00 PM | |
इंदौर/रतलाम । अगर आपकी ट्रेन लेट है तो उसका एसएमएस मोबाइल पर आ जाएगा। रेलवे अपने मोबाइल एप्स में ये व्यवस्था शुरू करने वाली है। इसके जुलाई तक शुरू होने की संभावना है। रेलवे सीआरआईएस (सेंटर ऑफ रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम) स्मार्ट फोन एप्प पर वर्किंग कर रही है। ये पैसेंजर को ट्रेन का रियल टाइम उपलब्ध कराएगा। मैसेज से अगले स्टेशन का संभावित समय भी मिलेगा। ये एप्प रेल राडार नामक वेबसाइट के जरिये इन्फॉर्मेशन लेगा। कैसे लेंगे सुविधा : स्मार्ट (एंड्रॉयड) फोन के जरिये संबंधित ट्रेन का समय, करंट लोकेशन, किसी स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने का समय, सीट की स्थिति सहित कई जानकारी एसएमएस के जरिये ले सकेंगे। | ||