Indian Railways News => Topic started by RailXpert on May 16, 2013 - 18:00:23 PM


Title - goods train delayed as ca car got studk on railway track - ट्रैक के बीच फंसी कार, डेढ़ घंटा लेट हो ग
Posted by : RailXpert on May 16, 2013 - 18:00:23 PM

लुधियाना. 
रेलवे यार्ड में मंगलवार रात को  ट्रैक के बीच कार फंस गई। उस ट्रैक पर लोडिड मालगाड़ी आ रही थी, जिससे अफरा तफरी मच गई। पता चलते ही अधिकारियों ने ट्रेन को पीछे ही रोक दिया और फंसी हुई कार को बाहर निकाला। इस कारण माल गाड़ी अपने समय से डेढ़ घंटा पिछड़ गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ के अधिकारियों ने कार चलाने वाले को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली। कार चलाने वाला जगदीप सिंह कोट मंगल सिंह का रहने वाला कारोबारी है।

इंस्पेक्टर यशवंत सिंह के अनुसार लाइन नंबर-1 पर लोडिड माल गाड़ी आ रही थी, जिसे यार्ड में प्लेस करना था। लेकिन ट्रैक पर कार फंसने से  माल गाड़ी को पीछे रोकना पड़ा। इस कारण ट्रेन प्लेस होने में डेढ़ घंटा लेट हो गई। रेलवे यातायात बाधित होने के आरोप में ही मामला दर्ज किया गया है। समय के रहते अगर पता न चलता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। जानकारी के अनुसार  यार्ड में वाहनों के आने जाने के लिए रास्ता बना हुआ है। रात को भी कार के पिछले टायर ट्रैक में फंस गए थे।