Indian Railways News => Topic started by RailXpert on May 20, 2013 - 04:00:06 AM


Title - Indian Railway RAC Ticket - RAILWAY: अरे! यहां तो आरएसी टिकट हो गया वेटिंग
Posted by : RailXpert on May 20, 2013 - 04:00:06 AM

नई दिल्ली. रेलवे की लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई समर स्पेशल ट्रेनों के लिए पर्याप्त डिब्बे न होने की वजह से आरएसी टिकट वेटिंग में बदलते जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही हुआ विमल बख्शी, आस्था, मुकेश सहित अन्य दो व्यक्तियों के साथ। ये लोग न्यू दिल्ली गुवाहाटी मुंबई राजधानी एक्सप्रेस से मुंबई जाने वाले थे। विमल ने बताया कि पीएनआर संख्या  2715490369/4 वाला उनका टिकट 14,15,16,17,18 आरएसी था।

विमल ने बताया कि ट्रेन छूटने के लगभग 3 घंटे पहले फाइनल चार्ट तैयार होने पर पता चला कि उनकी टिकट वेटिंग में बदल गई है। उन्हें चार्ट पर भरोसा नहीं हुआ किसी तरह भागकर ट्रेन पकडऩे के लिए स्टेशन पहुंचे तो उन्हें ट्रेन में वेटिंग के कारण बैठने की इजाजत नहीं दी गई।

उन्होंने बताया कि वे मजबूरी में हवाई जहाज से मुंबई जा रहे हैं। अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल फॉर रेलवे इनफॉरमेशन सेंटर (क्रिस) साफ्टवेयर के परेशानियों के कारण इस तरह की समस्या आ रही है। इससे पहले 24 अप्रैल को गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस से न्यू गोगाई जाने वाले एक यात्री का कंफर्म टिकट वेटिंग में बदल गया था।

इस बारे में रेलवे के मुख्य प्रवक्ता नीरज शर्मा का कहना है कि कोच खराब होने या नया कोच न लगने की स्थिति में है कंफर्म टिकट वेटिंग में बदलता है लेकिन इसके लिए क्रिस जिम्मेदार नहीं है।

रेलवे ने नहीं दी सूचना

विमल का कहना है कि रेलवे प्रशासन ने टिकट वेटिंग होने की जानकारी उन्हें नहीं दी जबकि यात्रा में तीन घंटे बचे थे। इस वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विमल ने बताया कि रेलवे एक तरफ समर स्पेशल चलाने की दावा करती है जबकि उनके पास रेग्युलर ट्रेन चलाने के लिए डिब्बे नहीं हैं।