Indian Railways News => Topic started by greatindian on May 24, 2013 - 20:00:08 PM


Title - jaipur Secundrabad Train Weekly - जयपुर-सिकंदराबाद ट्रेन चलेगी कल से, हजारों यात्रियों को मिलेगा फाय
Posted by : greatindian on May 24, 2013 - 20:00:08 PM

जयपुर।
अब तक होली डे स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही जयपुर-सिकंदराबाद-जयपुर (साप्ताहिक) एक्सप्रेस का नियमित संचालन 25 मई से प्रारंभ होगा। इस ट्रेन की रेल बजट 2012-13 में घोषणा की गई थी। तब से यात्रियों को इस ट्रेन के नियमित रूप से चलने का इंतजार था।

रेलवे के सीपीआरओ तरुण जैन ने बताया कि जयपुर-सिकंदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 मई से हर शनिवार को जयपुर से रात 9:10 बजे रवाना होकर सोमवार को सुबह 7:30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। सिकंदराबाद-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस सिकंदराबाद से 27 मई से प्रत्येक सोमवार को रात 10 बजे रवाना होकर बुधवार को सुबह 6:15 बजे जयपुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन दुर्गापुरा, वनस्थली, निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, बेरचा, सुजालपुर, सेहोर, भोपाल, हबीबगंज, इटारसी, बैतूल, अमला, नारखेड, चंदूर बाजार, न्यू अमरावती, बदनेरा, मुर्तजापुर, अकोला, वासीम, हिंगोली, पूर्णा, हजूर साहिब नांदेड, मुडखेढ, निजामाबाद, कामारेड्डी व मेडचल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।