Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 03, 2013 - 15:00:18 PM


Title - Maoists blow up rail track in Bihar's Gaya, trains standed
Posted by : puneetmafia on Aug 03, 2013 - 15:00:18 PM

पूर्व-मध्य रेलवे के गया-मुगलसराय रेलखंड के परैया और गुरारू रेलवे स्टेशन के बीच प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ते ने शुक्रवार की देर रात बम विस्फोट कर रेल ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया। विस्फोट के बाद रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फिलहाल, अप और डाउन ट्रैक पर एहतियातन ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गुरारू स्टेशन और सियालदह-नई दिल्ली व भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गया स्टेशन पर ठहरी हुई हैं। दूसरी कई ट्रेनें यहां-वहां स्टेशनों पर हरी झंडी के इंतजार में रुकी हैं।
रेल डीएसपी सुनील कुमार ने बतायाकि विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
खबर मिली है कि राजधानी एक्सप्रेस के आगे-आगे चलने वाले पायलट इंजन के घटनास्थल से गुजरने के कुछ देर बाद विस्फोट हुआ। उस समय हावड़ा से नई दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस अभी गुरारू स्टेशन के पीछे ही थी।
गौरतलब है कि सात-आठ साल पहले औरंगाबाद जिले के ढाबा रेल पुल पर हुए नक्सली विस्फोट के बाद से राजधानी एक्सप्रेस के आगे-आगे पायलट इंजन दौड़ाए जाने की व्यवस्था की गई थी, ताकि उक्त ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा की गारंटी बनी रहे।