Indian Railways News => Topic started by TrustMe on Mar 30, 2013 - 21:00:04 PM


Title - mathura-alwar passenger train 40 minute wait in mathura railway station
Posted by : TrustMe on Mar 30, 2013 - 21:00:04 PM

जागरण संवाददाता, आगरा। शुक्रवार सुबह 6:55 बजे मथुरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर ग्रीन सिग्नल मिला और मथुरा-अलवर पैसेंजर के इंजन की सीटी बजी। गार्ड ने हरी झंडी भी दिखा दी। तभी रेलवे के अफसरों व कर्मचारियों ने गार्ड को घेर लिया। झंडी छीन ली और ट्रेन को रुकवा दिया। फरमान सुनाया, जब तक साहब नहीं आएंगे, ट्रेन नहीं चलेगी।

साहब की लोकेशन ली गई तो पता चला कि कैंट से मथुरा के बीच इंटरसिटी में थे। फिर क्या, साहब के इंतजार में ट्रेन खड़ी रही। साहब के पहुंचने के बाद ट्रेन अलवर रवाना हुई, लेकिन तब तक करीब चालीस मिनट की देरी हो चुकी थी।

यह सारी कवायद उत्तर-मध्य रेलवे, आगरा मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के अफसर के लिए की गई, जिन्हें शुक्रवार को अलवर सेक्शन का निरीक्षण करना था। उक्त अधिकारी कैंट स्टेशन पहुंचे और फिर नई दिल्ली इंटरसिटी में सवार हो गए। इंटरसिटी सुबह छह बजे मथुरा के लिए रवाना हो गई। ट्रेन के कीठम स्टेशन से आगे निकलने पर अफसर को पता चला कि मथुरा-अलवर पैसेंजर सुबह 6.55 बजे छूट जाती है, तो उन्होंने अधीनस्थ अफसर को फोन कर पैसेंजर रुकवा ली।

वहीं, इस संबंध में इलाहाबाद रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संदीप माथुर ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।