Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 01, 2013 - 12:00:25 PM


Title - Mobile Internet Is To Book Railway Tickets Without The Use Of These Measures - बिना इंटरनेट वाले मोब
Posted by : nikhilndls on Aug 01, 2013 - 12:00:25 PM

मोबाइल से रेलवे टिकट बुक करने के साथ अब यात्रियों को एक नई सुविधा मिलेगी। बिना इंटरनेट वाले मोबाइल से भी टिकट बुक करवा सकेंगे।
इसके लिए जरूरी नहीं कि यात्री के पास स्मार्ट फोन हो, सामान्य मोबाइल फोन से भी यह सुविधा मिल जाएगी। हालांकि इस सेवा के लिए एयरटेल की सिम जरूरी है। भुगतान एयरटेल मनी के माध्यम से होगा। एसएमएस प्रभार की जरूरत नहीं
भारतीय एयरटेल लि. के आंध्रप्रदेश, एमपी-सीजे के हब चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर रमेश मेनन का कहना है यह सेवा मोबाइल उपकरणों पर कार्य करेगी। इसके लिए किसी तरह के डाटा या एसएमएस प्रभार की जरूरत नहीं है। यूएसएसडी (अनस्क्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा) प्रौद्योगिकी के माध्यम से टिकट बुक होगा। आईआरसीटीसी में पंजीयन जरूरी : सेवा का उपयोग करने के लिए आईआरसीटीसी में पंजीयन होना जरूरी है। यदि पंजीयन नहीं है तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर यूजर आईडी बनाएं और मोबाइल रजिस्टर्ड करवाएं।
: यह टिकट सुबह 8 से दोपहर 12 और रात 11.30 से 12.30 बजे तक नहीं बन सकेंगे। तत्काल के टिकट इस सेवा से नहीं बनेंगे। ऐसे करें टिकट बुक
: एयरटेल सिम से मोबाइल से *400# टाइप करें। इसके बाद एयरटेल मनी एक्सप्रेस के लिए पंजीयन करें।
: एयरटेल मनी आउटलेट पर जाकर या एयरटेल वेबसाइट पर ऑनलाइन एयरटेल मनी अकाउंट में रुपए डाल दें। रेल टिकट बुकिंग शुरू करने के लिए *400# पर बुक टिकट के विकल्प को चुनेँ। इसके बाद आगे की प्रक्रिया मोबाइल पर आएगी। इसमें यात्री को यात्रा की तारीख, यात्रियों के नाम, उम्र आदि डालनाहो गी। बाद में एयरटेल मनी अकाउंट से रुपए जमा होंगे। टिकट बनने के बाद यात्री को मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा।