Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 25, 2013 - 03:00:22 AM


Title - Naxal Attack, Railway Station, Alert, Zone, Naxalwadi, Bilaspur - सुरक्षा बलों ने चेताया नक्सलियों क
Posted by : eabhi200k on Aug 25, 2013 - 03:00:22 AM

बिलासपुर। जोन के 28 रेलवे स्टेशन नक्सलियों के निशाने पर हैं। रेलवे सुरक्षा बल ने खुफिया जानकारियों और नक्सलियों की सक्रियता के आधार पर इन स्टेशनों को संवेदनशील घोषित कर दिया है। इनकी सूची रेलवे बोर्ड के साथ ही राज्य शासन को भी भेजी गई है, ताकि समय रहते सुरक्षा मजबूत की जा सके। रायपुर, बिलासपुर व नागपुर डिवीजन के 28 रेलवे स्टेशनों पर नक्सलियों की चहलकदमी की खबर आरपीएफ को मिली है। बताया जा रहा है कि नक्सली इन स्टेशनों में आम लोगों को निशाना बना सकते हैं, लिहाजा आरपीएफ से लेकर स्थानीय पुलिस भी हाईअलर्ट पर है।
रेलवे सुरक्षा बल की रिपोर्ट से पता चला है कि नक्सली छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र की सीमा में सक्रिय हैं। नागपुर डिवीजन में सबसे अधिक 16 संवेदनशील स्टेशन हैं। बिलासपुर डिवीजन के 9 और रायपुर के 3 स्टेशन नक्सल गतिविधियों से प्रभावित हैं।
52 ब्रिज व टर्मिनल पर नजर
नक्सली आम लोगों की हत्या करने की मंशा से रेलवे ब्रिज व टर्मिनल (सुरंग) को भी निशाना बना सकते हैं। आरपीएफ ने जोन के ऐसे 52 रेलब्रिज व 227 मीटर लंबे टर्मिनल को संवेदनशील माना है।
ये हैं संवेदनशील स्टेशन
1. बिलासपुर डिवीजन: टेंगनमाड़ा, खोडऱी, खोंगसरा, बोरीडांड, उदलकछार, दर्रीटोला, नगर, जामगा एवं दगोरा।
2. रायपुर डिवीजन: बालोद, कुसुमकसा एवं दल्लीराजहरा।
3. नागपुर डिवीजन: गोंदिया, दारेकसा, सालेकसा, बोरतलाब, पनियाजॉब, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, बालाघाट, सामनापुर, चारेगांव, लमता, देवालगांव, अर्जुनी, वाडसा, नागभीर एवं चांदाफोर्ट।