Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on May 08, 2013 - 18:00:24 PM


Title - new railway reservation centre will start in jwalamukhi - ज्वालामुखी: अब भटकना नहीं पड़ेगा रेल टिकट
Posted by : eabhi200k on May 08, 2013 - 18:00:24 PM

केंद्रीय रेलवे मंत्रालय ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में रेलवे रिजर्वेशन सेंटर खोलने की मंजूरी दे दी है। इससे स्थानीय लोगों और सैलानियों को रेलवे टिकट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

सेंटर खुलने से ज्वालामुखी, देहरा, जसवां और इससे सटे विधानसभा क्षेत्र के लोग रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा पा सकेंगे।

रेलवे टिकट के लिए पहले हमीरपुर, कांगड़ा व अन्यत्र किराया खर्च करके पहुंचना पड़ता था। अब अपने घर के नजदीक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

10 फरवरी 2013 को स्थानीय विधायक संजय रतन ने चंडीगढ़ में रेलवे मंत्री के सामने ज्वालाजी में रिजर्वेशन सेंटर की मांग उठाई थी, जिस पर पवन बंसल ने उन्हें आश्वस्त किया था कि जल्द उन्हें यह सौगात मिल जाएगी।

विधायक संजय रतन को हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्रालय से से भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उनकी मांग के अनुरूप ज्वालामुखी में सेंटर को मंजूरी दे दी गई है।

जारी पत्र में बताया गया है कि रिजर्वेशन की सुविधा ज्वालामुखी पोस्ट ऑफिस में शुरू की जाएगी।

संजय रतन ने बताया कि ज्वालामुखी क्षेत्र की जनता की पुरजोर मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री पवन बंसल से उनकी मांग को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए वह केंद्रीय मंत्री पवन बंसल व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हैं।