Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on May 23, 2013 - 20:00:27 PM


Title - now irctc will book four lakh railway e-tickets daily - अब रोजाना बुक होंगे रेलवे के चार लाख ई टिकट
Posted by : riteshexpert on May 23, 2013 - 20:00:27 PM

रेलवे ने अपनी रिजर्वेशन प्रणाली को पुख्ता और प्रभावी करने के लिए 100 करोड़ की लागत से आईआरसीटीसी साइट को नए सिरे से तैयार किया है। इसके बाद प्रतिदिन चार लाख ई टिकट बुक हो सकेंगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने सिस्टम को और बेहतर बनाया है। उच्च क्षमता के सर्वर लगाए हैं। अभी हम प्रति मिनट 1200 टिकट बुक कर रहे हैं। लेकिन अब यह संख्या 2000 हो जाएगी।

इतना ही नहीं आगामी भविष्य में एक मिनट में करीब 7200 टिकटें बुक की जा सकेंगी। 2012 में हम प्रति दिन 3.67 लाख टिकट बुक करते थे। अब 4.15 लाख टिकट बुक हो सकेंगे।

रेलवे में गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है। रेलवे ने यात्रियों को उचित सुविधा देने के लिए साइट में आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई हैं।

पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने बजट में टिकट सिस्टम में बेहतरी तथा तेजी लाने की घोषणा की थी।