Indian Railways News => Topic started by Mafia on Apr 03, 2013 - 20:00:13 PM


Title - Now take the train ride in Wi - Fi fun - अब ट्रेन के सफर में लीजिए वाई-फाई का मजा
Posted by : Mafia on Apr 03, 2013 - 20:00:13 PM

हाईटेक ट्रेन  नई दिल्ली से हावड़ा तक चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस से सुविधा का शुभारंभ रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किया सेवा का उद्घाटन राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी टे्रन के 50 रैक में इसी साल यह होगा सुविधा ट्रेन में सीधे उपग्रह से नेट कनेक्टिविटी के लिए 6.30 करोड़ का साजो सामान

अब देश में चलती रेलगाडिय़ों में वाई फाई सुविधा का आनंद लिया जा सकता है। फिलहाल यह सुविधा नई दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस में शुरू की गई है। रेल मंत्रालय का कहना है कि इसी वर्ष राजधानी, शताब्दी और दूरंतो एक्सप्रेस जैसी रेलगाडिय़ों के 50 रैक में इस तरह की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा शुरू करते हुए बताया कि फिलहाल हावड़ा राजधानी के तीन रैक में यह सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए इन गाडिय़ों में 6.30 करोड़ रुपये के साजो सामान लगाए गए हैं ताकि गाड़ी में सीधे उपग्रह से नेट कनेक्टिविटी मिल सके। इस सुविधा के उपयोग के लिए यात्रियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यात्रियों को पीएनआर और मोबाइल नंबर के आधार पर वाई फाई के उपयोग के लिए लॉग इन और पासवर्ड दिया जाएगा जो पूरी यात्रा के दौरान वैलिड रहेगा। कब तब यह सुविधा नि:शुल्क रहेगी, इस सवाल पर बंसल ने कहा कि अभी परीक्षण के आधार पर इसे शुरू किया गया है।

इस पर फीडबैक लिया जाएगा। देखा जाएगा कि इसकी कितनी मांग है। उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि इसी वित्त वर्ष के दौरान राजधानी, शताब्दी और दूरंतो एक्सप्रेस के 50 रैक में वाई फाई सुविधा लगा दी जाएगी।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में वाई फाई के जरिये यात्रियों को 4एमबीपीएस की डाउनलोड बैंडविथ और 512 केबीपीएस की अपलोड बैंडविथ की स्पीड मिलेगी। इसके लिए ट्रेन के दोनों पावर कार में सेटेलाइट एंटीना लगा दिया गया है जिससे सिग्नल सभी डिब्बों में भेजा जाएगा।