Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on May 20, 2013 - 03:00:15 AM


Title - Old Delhi rare pics - Rare Pics: कभी ऐसी थी हमारी दिल्ली, भाप से चलने वाली ट्रेनें थी तब की 'मेट्रो'
Posted by : riteshexpert on May 20, 2013 - 03:00:15 AM

देश की राजधानी है दिल्ली. सरपट भागती है दिल्ली. दिल्ली मेट्रो है, दिल्ली संसद है, पावर सेंटर भी है दिल्ली. क्या कभी सोचा है कि जिस शहर पर हमें-आपको नाज होता है, कैसे बनता है वह शहर? कैसा दिखता होगा वह शहर आज से 100 साल पहले जो आज हमेशा दुधिया रौशनी में चकमकाता रहता है?    दिल्ली को आधुनिक शहर के तौर पर और देश की राजधानी बनाने के उद्देश्य से 15 दिसंबर 1911 को इसकी आधारशीला रखी गई. ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटयंस और सर हर्बर्ट बेकर ने दिल्ली को नया रूप देने के लिए इसका नक्शा बनाया था. 1927 में दिल्ली का नया नाम नई दिल्ली कर दिया गया.