| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Jul 23, 2013 - 09:00:14 AM |
Title - Rail, Road, Injured, Maharashtra, Nagpur - रेल इंजन सहित पटरी से उतरने से दुर्घटना में 5 यात्री घायलPosted by : irmafia on Jul 23, 2013 - 09:00:14 AM |
|
|
रविवार रात करीब 9.45 गोंदिया से वड़सा की ओर आने वाली डेमू लोकल ट्रेन के इंजन सहित 5 डिब्बे वड़सा से अरुणनगर के बीच पटरी से उतरने से क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे इंजन और 2 डिब्बे पटरी से करीब 20 फीट से अधिक दूरी तक मिट्टी में धंस गए। दुर्घटना में 5 यात्री घायल हुए हैं। 2 लोग बोगी में बुरी तरह फंसे हुए थे। एक को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला तथा दूसरे के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। उसे भी करीब 4 बजे सुबह गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों में भंडारा जिले के सावली निवासी मनोज बरघरे (२२) का समावेश है। |