Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on May 28, 2013 - 16:00:09 PM


Title - Railway coach factory will be in the 300-Coach bio toilet - रेलवे कोच फैक्ट्री में बनेंगे बॉयो टॉयले
Posted by : puneetmafia on May 28, 2013 - 16:00:09 PM

भोपाल। निशातपुरा स्थित रेलवे कोच फैक्ट्री में अब अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी वाले बॉयो टॉयलेट कोच बनाए जाएंगे। फैक्ट्री को 308 कोच बनाने का आर्डर मिल गया है। इन कोचों का निर्माण अगले महीने के अंत से शुरू कर दिया जाएगा। भोपाल एक्सप्रेस सहित आईएसओ व विशेष दर्जे की मेल व एक्सप्रेस गाडिय़ों में इन कोचों को लगाया जाएगा।

फैक्ट्री के चीफ वर्कर मैनेजर लक्ष्मी रमण के अनुसार स्टेशनों व पटरियों पर आए दिन होने वाली गंदगी से निजात दिलाने में यह कोच खासी भूमिका निभाएंगे। आने वाले समय में देश की सभी गाडिय़ों में बॉयो टॉयलेट वाले कोच लगाए जाने की संभावना है।

एक लाख अतिरिक्त: बॉयो टॉयलेट वाले एक कोच पर करीब एक लाख रुपए अतिरिक्त खर्च आएगा। इसमें लगने वाला पैकेट, टैंक, बैक्टिरिया आदि पर यह खर्च किया जाता है। इसमें काम आने वाले बैक्टिरिया को ग्वालियर स्थित डीआरडीओ से मंगाया जाएगा।

केवल पानी निकलेगा: इन कोचों के टॉयलेट में जो भी वेस्ट निकलता है, उसे बेक्टीरिया द्वारा पूरी तरह नष्ट कर पानी में बदल दिया जाता है। इसके बाद क्लोरीन के टैंक से गुजरकर यह पानी पटरियों के बीच में गिर जाता है। यह पानी सादा होता है, जिसमें कोई कीटाणु नहीं होते।

यात्री भी ध्यान दे: यदि इन टॉयलेट का उपयोग करते वक्त यात्री भी थोड़ा ध्यान देंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। इनका उपयोग करते वक्त यात्रियों को इनमें बोतल सहित अन्य सामान नहीं डालना होगा, अन्यथा ये चौक हो जाएंगे। वहीं, बैक्टिरिया का उपयोग नहीं होने पर वह तीन महीने में खत्म हो सकता है।

देश में पहली बार प्रोडक्शन यूनिट में काम... श्री रमण के अनुसार अभी तक कपूरथला और पैरंबदूर की कोच फैक्ट्रियों में मौजूद प्रोडक्शन यूनिट ही बॉयो टॉयलेट लगाने का काम करती रही हैं। यह पहला मौका है, जब कोच फैक्ट्री में ही यह कार्य भोपाल में किया जा रहा है।