Indian Railways News => Topic started by irmafia on Apr 08, 2013 - 21:00:57 PM


Title - Railway Staff demonstration in DRM Office - रेलवे कर्मचारियों ने की डीआरएम के खिलाफ नारेबाजी
Posted by : irmafia on Apr 08, 2013 - 21:00:57 PM

जयपुर। ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन जयपुर मंडल की ओर से सोमवार को डीआरएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन से पर्याप्त स्टाफ की मांग की। उन्होंने रेलवे के सामने अपना 11 सूत्री मांग पत्र रखा है।

कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें जबरन घरेलू कामों में लगाया जाता है। आरक्षण कक्ष में पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से टिकट बनाने में परेशानी होती है और लोगों को टिकट देरी से मिल पाता है। लंबे समय से वे पर्याप्त स्टाफ लगाने की मांग की कर रहे हैं। लेकिन रेलवे प्रशासन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

उन्होंने आगे आंदोलन को अधिक तेज करने की धमकी दी। प्रदर्शन में एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष रामसिंह का कहना है कि एसोसिएशन की ब्रांचों को भी अभी तक कार्यालय नहीं मिला है। प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बैरवा, जोनल अध्यक्ष टीकाराम मीणा को भी आमंत्रित किया गया था।