| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Aug 08, 2013 - 06:01:26 AM |
Title - Railway Track Train Scratched Bike Rider Injured Hospital Bilaspur News - ट्रेन से पहले निकलने की थीPosted by : irmafia on Aug 08, 2013 - 06:01:26 AM |
|
|
बिलासपुर। लोग चंद मिनट बचाने के लिए किस तरह जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं, इसका नमूना उसलापुर रोड ओवरब्रिज के नीचे देखने को मिला। यहां फाटक बंद किया जा चुका है। इसके बाद भी दो बाइक सवार रोड ओवरब्रिज के बजाय बंद फाटक के स्थान से रेल लाइन पार करने लगे। बाइक ट्रेन की चपेट में आई और चकनाचूर हो गई। दोनों बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। |