Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on May 02, 2013 - 15:00:42 PM


Title - sting operation in indian railway pantry - टॉयलेट में रखा खाना-पानी आपको ट्रेन में किया जाता है सर्व
Posted by : puneetmafia on May 02, 2013 - 15:00:42 PM

गोरखपुर. गर्मी हो सर्दी हर मौसम में ट्रेन यात्रियों की संख्या सबाब पर रहती हैं। सफर कर रहे अधिकांश यात्री ट्रेन में मिल रहे खाने के भरोसे रहते हैं। गर्मी में प्यास बुझाने के लिए ट्रेन में बिक रहे ठंडे पानी से गला तर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप जो खाना खा रहे हैं या ठंडा पानी पी रहे हैं, उससे आपको भयंकर बीमारी हो सकती हैं? जी हां, यदि आप गोरखपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा कर रहे हैं या यहां से होकर आपकी ट्रेन गुजरती है, तो आप जो पानी पी रहे हैं या खाना खा रहे हैं, वो आपको बीमारियों की सौगात देगा।    एक तो गर्मी और ऊपर से गन्दगी में बना और रखा खाना आपके स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है। दैनिकभास्कर.कॉम को जब सूचना मिली कि रेलवे में खान-पान के मामले में वेंडर्स मनमानी बरत रहे हैं तो हमने इसकी तहकीकात करने की ठानी। जो सच सामने आया वह बड़ा ही चौंकाने वाला और वीभत्स है।