Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 06, 2013 - 21:00:45 PM


Title - Supporters of Asaram stage protest at railway track
Posted by : Mafia on Sep 06, 2013 - 21:00:45 PM

भोपाल। जेल में बंद आसाराम के समर्थकों ने उनकी रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार शाम जमकर हंगामा किया। उन्होंने सुभाष नगर फाटक पर अमरकंटक एक्सप्रेस को रोक लिया। ट्रेन करीब आधा घंटा तक खड़ी रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 10 महिलाओं समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सुभाष नगर फाटक पर गुरुवार शाम 4 बजे जबरदस्त हंगामे के हालात बन गए। करीब सवा सौ आसाराम समर्थक ट्रेन रोकने पटरी पर बैठ गए। इससे पहले वे दो बसों में भरकर प्रभात पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां से पैदल नारेबाजी करते हुए रेलवे फाटक पर आ गए। उन्होंने अमरकंटक एक्सप्रेस को रोक लिया। यह खबर मिलते ही एसपी अंशुमान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को पटरी से खदेड़ दिया, जिससे कुछ लोगों को चोटें आई हैं।