Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 02, 2013 - 00:00:33 AM


Title - अक्तूबर से लखनऊ और गोंडा के बीच मेमू
Posted by : Mafia on Aug 02, 2013 - 00:00:33 AM

सब ठीक रहा तो अक्तूबर से लखनऊ और गोंडा के बीच मेमू का संचालन शुरू हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ डिवीजन के डीआरएम के अनुसार गोंडा से बाराबंकी के बीच रेल ट्रैक दोहरीकरण और इलेक्ट्रिीफिकेशन का काम सितंबर के अंत तक खत्म हो जाएगा।
अभी जनपदवासियों को गोंडा से लखनऊ जाने में 3 से 4 घंटे लगते हैं। काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन जब गोंडा से लखनऊ के लिए मेमू चालू हो जाएगी तो लोग डेढ़ से दो घंटे में ही लखनऊ पहुंच सकेंगे। इसका लाभ गोंडा से लखनऊ के रास्ते में पड़ने वाले हर स्टेशन के यात्रियों को मिलेगा। बुधवार को डीआरएम विनोद कुमार यादव ने दूरभाष पर बताया कि गोंडा से बाराबंकी के बीच 90 किमी. ट्रैक के दोहरीकरण का जो कार्य सफेदाबाद से बाराबंकी के बीच अधूरा था, वह सितंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। अक्तूबर से बाराबंकी तक आने-जाने वाली मेमू का संचालन सीधे गोंडा तक किया जाएगा। गौरतलब है कि जनपदवासी मेमू के संचालन की आस पांच वर्षों से लगाए बैठे हैं।