Indian Railways News => Topic started by Jitendar on May 19, 2013 - 00:00:53 AM


Title - अगले माह झांसी ट्रैक पर दौड़ेंगी विद्युत ट्रेनें
Posted by : Jitendar on May 19, 2013 - 00:00:53 AM

जागरण – बुध., १५ मई २०१३
कानपुर, एक प्रतिनिधि : झांसी रेल मार्ग पर ट्रैक विद्युतीकरण को अंतिम रूप दिया जा चुका है। झांसी से गोविंदपुरी तक खंभों पर 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ा दिया गया है और अगले माह इस टै्रक पर विद्युत ट्रेनों के चलने की संभावना है।
दैनिक जागरण ने 8 मई को ट्रैक विद्युतीकरण कार्य पूरा होने की खबर छापकर संभावना जताई थी कि इसी माह करंट दौड़ जाएगा। मंगलवार रात 9.30 बजे रेल अधिकारियों ने तीन सब स्टेशनों को परखने के बाद झांसी से गोविंदपुरी आउटर तक विद्युत खंभे पर 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ा दिया। बुधवार को इस बाबत उत्तर मध्य जोन रेलवे इलेक्ट्रिकल के महाप्रबंधक को जानकारी भी दे दी गई ताकि समय तय किया जा सके। गौरतलब है कि मुख्य संरक्षा आयुक्त पहले ट्रैक विद्युतीकरण का सर्वे करके रिपोर्ट देंगे, उसके बाद ही इसपर ट्रेनों का विद्युत से संचालन शुरू होगा। झांसी रेल मार्ग पर अभी डीजल इंजन से ट्रेनें चलती हैं। इस ट्रैक पर ट्रेनों की गति बढ़ाने व अन्य डिवीजनों से जोड़ने के लिए सेंट्रल से झांसी तक अब विद्युत चालित इंजन से ही ट्रेनें चल सकेंगी। सेंट्रल स्टेशन से गोविंदपुरी तक पहले से विद्युतीकरण था लेकिन अब इसे झांसी तक पूरा कर लिया गया है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया कि जून के पहले हफ्ते में विद्युतीकरण किए गए ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी।