Indian Railways News => Topic started by messanger on Feb 27, 2013 - 00:00:04 AM


Title - अगले वित्त वर्ष में 15,103 करोड़ रुपये की उधार लेगा रेलवे
Posted by : messanger on Feb 27, 2013 - 00:00:04 AM

रेलवे वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान बाजार से 15,103 करोड़ रुपये जुटाएगी जबकि मौजूदा वित्त वर्ष में यह राशि 15,000 करोड़ रुपये रही है. रेलवे वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान बाजार से 15,103 करोड़ रुपये जुटाएगी जबकि मौजूदा वित्त वर्ष में यह राशि 15,000 करोड़ रुपये रही है. अनुमानित बाजार उधारी से रेलवे को 63,363 करोड़ रुपये के अपने योजना परिव्यय के वित्तपोषण में मदद मिलेगी. रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने अपने बजट भाषण में यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि योजना के वित्तपोषण करने वाले मदों में,26,000 करोड़ रुपये की सकल बजटीय मदद, सड़क सुरक्षा कोष में रेलवे का 2,000 करोड़ रुपये का हिस्सा, आंतरिक संसाधानों से 14,260 करोड़ रुपये तथा बाजार उधारी से 15,103 करोड़ रुपये शामिल है. इसके अलावा रेलवे को सार्वजनिक निजी भागीदारी मार्ग से 6000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है. मौजूदा वित्त वर्ष में रेलवे ने 16,050 करोड़ रुपये अतिरिक्त बजटीय संसाधनों से जुटाने प्रस्तावित किए थे जिनमें इंडियन रेलवे फिनांस कारपोरेशन (आईआरएफसी) के जरिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाना भी शामिल है.