| अप और डाउन दोनों लाइन शुरू, गाड़ियों की गति हुई कम by railgenie on 04 August, 2013 - 03:59 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | अप और डाउन दोनों लाइन शुरू, गाड़ियों की गति हुई कम on 04 August, 2013 - 03:59 AM | |
रायपुर | सरोना के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे के पटरी से उरतने के कारण ट्रेनों का परिचालन 20 घंटे के बाद शुरू हुआ है। रात 3 बजे डाउन रूट की एक ट्रैक की मरम्मत कर दी गई है। एक ट्रैक से अप-डाउन दोनों ही ट्रेनों को रवाना करने का क्रम जारी है। हालांकि अब तीनों ट्रैक्स पर गाड़ियां चल रही हैं पर गाड़ियों की गति को 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से निकाला जा रहा है। ट्रैक्स की मरम्मत का काम लगातार चल रहा है, संभावना बताई जा रही है कि शाम 5 बजे तक यातायात सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा। | ||