Indian Railways News => Topic started by greatindian on Aug 04, 2013 - 05:59:15 AM


Title - अब एक अक्टूबर से जाइए पिंक सिटी
Posted by : greatindian on Aug 04, 2013 - 05:59:15 AM

इलाहाबाद : इलाहाबाद से जयपुर के बीच तीन अक्टूबर से चलने वाली ट्रेन की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। अब ट्रेन एक अक्टूबर को इलाहाबाद से 'पिंक सिटी' के लिए रवाना होगी।

इलाहाबाद-जयपुर के मध्य ट्रेन का औपचारिक संचालन भले ही अक्टूबर से किया जाएगा लेकिन प्रायोगिक तौर पर मथुरा-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल के रूप में ट्रेन का संचालन इसी चार अगस्त रविवार से प्रारम्भ हो जाएगा। हालांकि इलाहाबाद से सीधे जयपुर के लिए इसमें आरक्षण नहीं मिल सकेगा। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में उन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी जहां पर इलाहाबाद-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव है। रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय मथुरा से जयपुर के बीच ट्रेन को चलाने में आने वाली दिक्कतों से रूबरू होने को किया है।

-------------

पीआरएस में फीड नहीं ट्रेन

इलाहाबाद : मथुरा एक्सप्रेस को जयपुर (पिंक सिटी) तक बढ़ाए जाने का निर्णय रेलवे प्रशासन ने कर तो लिया। इसकी सूचना भी प्रकाशित कर दी लेकिन आइआरसीटीसी की साइट और पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम पर ट्रेन के इस विस्तार को फीड नहीं किया गया है। शनिवार को ट्रेन में आरक्षण कराने के लिए कई लोगों ने वेबसाइट खोली तो ट्रेन की सूचना नदारद मिली।

------

आइआरसीटीसी के पीआरओ प्रदीप कुंडु का कहना है कि आइआरसीटीसी रेलवे डाटा बेस में उपलब्ध जानकारी ही लेता है। जैसे ही जानकारी डाटा बेस में आएगी उसे ले लिया जाएगा।

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ संदीप माथुर के अनुसार शुक्रवार की शाम ही सूचना मिली थी। इसलिए इसे अभी तक अपलोड नहीं किया जा सका है।