Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 11, 2013 - 03:00:59 AM


Title - अब ऑनलाइन बुक होंगे रेलवे के रिटायरिंग रूम....
Posted by : nikhilndls on Jul 11, 2013 - 03:00:59 AM

जालंधर

रेलवे बोर्ड ने रिटायरिंग रूम की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। अब यात्रियों को रिटायरिंग रूम बुकिंग के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। बस एक क्लिक पर रिटायरिंग रूम की बुकिंग करवाई जा सकेगी। यह सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दी जाएगी। कन्फर्म व आरएसी टिकट के पीएनआर के आधार पर ही बुकिंग होगी। इसके लिए इंडियन रेलने कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के साथ समझौता किया गया है। रेलवे के ट्रैफिक कॉमर्शियल डायरेक्टर (जनरल) एसके अहीरवार ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

ऑनलाइन बुकिंग पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) से कन्फर्म व आरएसी का टिकट लेने वाले यात्रियों को ही यह सुविधा मिल सकेगी। यात्रियों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यात्री रिटायरिंग रूम की बुकिंग के लिए पीएनआर नंबर फीड करेगा। सिस्टम उस पीएनआर का सत्यापन कर बुकिंग की अनुमति देगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की तरह आनलाइन भुगतान करना होगा। इसके साथ ही बुकिंग निरस्त करने पर इसके चार्जिस कट जाएंगे। रिटायरिंग रूम में ठहरने की तारीख से 48 घंटे पहले बुकिंग निरस्त करवाने पर 10 प्रतिशत, इससे कम समय पर 50 प्रतिशत चार्ज वसूला जाएगा। बुकिंग की तारीख के दिन ही निरस्त करवाने पर किसी तरह का रिफंड नहीं मिलेगा।

नार्दर्न रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने कहा कि यह सुविधा फिलहाल कुछ स्टेशनों पर ही मिलेगी, मगर जल्द ही आरआरसीटीसी तमाम रेलवे स्टेशनों को अपडेट कर वहां भी इस सुविधा को शुरू करने जा रहा है।