Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 14, 2013 - 17:58:44 PM


Title - अब ट्रेनों में मिलेगा क्वालिटी फूड!
Posted by : irmafia on Aug 14, 2013 - 17:58:44 PM

दिल्ली-जयपुर व दिल्ली जोधपुर रेल मार्ग की ट्रेनों में बेहतरीन खाना उपलब्ध करवाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। रविवार से दिल्ली-जयपुर डबल डेकर ट्रेन से इसकी शुरुआत की गई। इस ट्रेन में उपलब्ध फूड पैकेट पर उसकी पूरी डिटेल दी जा रही है।
क्या हुए बदलाव
एनडब्ल्यूआर से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने दिल्ली-जयपुर डबल डेकर के कैटरर के साथ मिलकर फूड पैकेट पर कई अहम जानकारियां डलवाई हैं। इनमें फूड पैकेट पर न सिर्फ उसके बनने की डेट बल्कि उसके बनने का समय, पैक होने का समय, उसमें क्या सामग्री है और कितनी सामग्री है की डिटेल भी दी गई है। इसके साथ ही बेस्ट बिफोर का टैग भी इन फूड पैकेट पर लगाया गया है।
क्यों पड़ी जरूरत
रेलवे क ी खान-पान व्यवस्था हमेशा ही विवादों में रही है। पैसेंजर भी इसे लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसे लेकर प्रदर्शन भी हो चुके हैं। एनडब्ल्यूआर से मिली जानकारी के अनुसार पैसेंजर लगातार खराब खाने की शिकायतें कर रहे थे। इस बात को लेकर कई बार ट्रेन के कू्र के साथ पैसेंजरों की बहस भी हुई है। इन वजहों से यह बदलाव किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार इन टैग के फूड पैकेट पर लगे होने से कैटरर यात्रियों को खराब या बासा खाना नहीं दे सकेंगे। पैसेंजर को भी पता रहेगा कि उन्हें जो खाना दिया गया है वह ताजा है या नहीं।



एनडब्ल्यूआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन का कहना है कि डबल डेकर ट्रेन में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। यात्रियों का रिस्पॉन्स लिया जा रहा है। इसे लेकर सरप्राइज चेकिंग भी की जा रही है। इसके बाद इसी रूट की आश्रम एक्सपे्रस, मंडोल एक्सपे्रस में यह सर्विस शुरू की जाएगी। इसके अलावा जयपुर-मुंबई दूरंतो, जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट, जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेनों में भी यह सर्विस जल्द शुरू होगी।