Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 10, 2017 - 14:29:56 PM


Title - अब तक सरकार बनाने का जुगाड़ रहा है रेलवे
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 10, 2017 - 14:29:56 PM

गांधीनगर में शिलान्यास के कार्यक्रम में पहुंचे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे को अब तक सरकार बनाने का जुगाड़ बताया| उन्होंने कहा कि आजाद भारत में रेलवे का उपयोग सरकार बनाने के बदले रेवड़ी बाँटने के रूप में होता आया है| ये एक आम जनता से जुड़ी व्यवस्था है जिसे उसके नसीब पर छोड़ दिया गया था|
गांधीनगर में रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के शिलान्यास समारोह में प्रधान मंत्री विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए दिखे और कहा कि बीते तीस सालों में रेलवे केंद्र की सरकार बनाने के काम आता रहा है| जिस दल को रेल मंत्रालय मिला उसे रेलवे की कम बाकि अन्य चिंताएं जायद रही हैं|
अपनी पार्टी की विशेषताएं बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा की सत्ता में आते ही रेलवे के बजट को दोगुना कर दिया गया और रेलवे के ढाँचे की विकास गति बढ़ा दी गयी| इसके अलावा स्वच्छता पर ध्यान दिया गया जिसमे पहला कदम बायो-टॉयलेट लगाना था| भविष्य में तेज गति वाले इंजन यहाँ बनने लगेंगे और रेलवे डीजल और कोयले की बजाये विद्युतीकरण तेजी से अपना रहा है| इससे विदेशी मुद्रा बचेगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा|
इसके अलावा सुरक्षा पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में 80 फ़ीसदी माल धुलाई रेलवे से होती है जबकि भारत में 70 प्रतिशत सड़क से होती है जिससे वस्तुओं के दाम बढ़ जाते हैं|

-HINDI-