Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Apr 24, 2013 - 21:00:03 PM


Title - अब शहर में कदम रखते ही मिलेगा लजीज व्यंजनों का स्वाद, देखिए तस्वीरें
Posted by : puneetmafia on Apr 24, 2013 - 21:00:03 PM

भोपाल। महीने बाद ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर दिल्ली के छोले-भटूरे, दक्षिण भारत का इडली-डोसा व सांभर समेत विभिन्न क्षेत्रीय व्यंजन मिलना शुरू हो जाएंगे। रेलवे ने सभी जोन व मंडलों से ऐसे स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों की सूची मांगी है। इनकी सूची १५ जून तक तैयार होने की संभावना है। जून अंत या एक जुलाई से इनकी सप्लाई शुरू हो सकती है।

पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पीयूष माथुर का कहना है कि क्षेत्रीय व्यंजनों को जन आहार में शामिल किया जाएगा। फिलहाल जन आहार में समोसे, पाव-भाजी, पराठा, ब्रेड-बटर जैसे आइटम उपलब्ध हैं। नए पारंपरिक व्यंजनों के  लिस्ट में जुडऩे के बाद जन आहार पर न्यूनतम 5 रुपए से लेकर 50 रुपए तक के आइटम उपलब्ध होंगे।