Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on May 25, 2013 - 21:00:54 PM


Title - अभियंता समेत सात रेल कर्मियों का तबादला
Posted by : AllIsWell on May 25, 2013 - 21:00:54 PM

प्रतापगढ़ : रेलवे जंक्शन पर कार्यरत अभियंता समेत सात रेल कर्मियों का तबादला कर दिया गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ खंड अभियंता सिग्नल डीएन सिंह को वाराणसी भेजा गया है। प्रयाग से उमापति को प्रतापगढ़ स्थानान्तरित किया गया है। इसी क्रम में सीआर मीना को जौनपुर, एके श्रीवास्तव को प्रयाग, एसपी पांडेय को पिरथीगंज, एके मिश्रा को जंघई, अनिल मिश्रा को पिरथीगंज तथा बीएन त्रिपाठी को वाराणसी स्थानान्तरित किया गया है।