Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on May 24, 2013 - 15:00:06 PM


Title - अमृतसर को साप्ताहिक ट्रेन को वाया बाजपुर न चलाए जाने पर होगा आन्दोलन
Posted by : nikhilndls on May 24, 2013 - 15:00:06 PM

बाजपुर। समाज सेवी केशव पासी तथा भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष के नेतत्व दर्जनों बाजपुर वासियों, व्यापारियो तथा किसानो ने एकत्र होकर अमृतसर के लिए साप्ताहिक ट्रेन को वाया बाजपुर चलाए जाने के लिए डी0आर0एम0, मुरादाबाद को सम्बोधित ज्ञापन बाजपुर स्टेशन मास्टर को सौंपा।
समाज सेवी केशव पासी तथा भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष के नेतत्व दर्जनों बाजपुर वासियों, व्यापारियो तथा किसानो ने डी0आर0एम0, मुरादाबाद को सम्बोधित ज्ञापन बाजपुर स्टेशन मास्टर को सौंपा। ज्ञापन में प्रस्तावित लालकुआं से अमृतसर साप्ताहिक ट्रेन को वाया बाजपुर-काशीपुर चलाए जाने की मांग की है नहीं तो बाजपुर वासियों तथा किसानों को आन्दोलन के बाध्य होना पडेगा । इस मौके पर उन्होने कहा कि इस रूट पर अभी तक पंजाब की कोई ट्रेन नहीं है। ट्रेन वाया बाजपुर-काशीपुर चलने से तराई (मिनी पंजाब) का 100 किमी. से अधिक भाग कवर होगा जिससे इस मार्ग पर लगे तराई का पंजाबी इलाका किच्छा, लालकुआं, दिनेशपुर, गदरपुर, गूलरभोज, बाजपुर, स्वार, कालाढूँगी, सरकरा, रामनगर, ठाकुरद्वारा, काशीपुर, जसपुर क्षेत्र के वाशींदो को लाभ मिलेगा, तथा इस रूट पर ट्रेन चलाने से पूरे कुमायूं के पहाड पर बसे लोगों को भी ट्रेन लेना नजदीक एवं आसान होगा। इस रूट पर ट्रेन चलाने से ट्रेन को पंजाब के लिए भरपूर सवारी मिलेगी जिससे रेलवे को राजस्व का भी लाभ मिलेगा। इस मौके पर सिंह स्वरूप भारती, हंसराज कम्बोज, डा0 गुरुदेव सिहं, बहादुर, ललित, विकास गोयल, फौजा सिहं आदि थे।