Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 05, 2017 - 12:11:07 PM


Title - अलीगढ़ से रेल ट्रैक का स्लीपर उखाड़ने वाला संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 05, 2017 - 12:11:07 PM

अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक से स्लीपर उखाड़ रहे व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने पकड़ा है| प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से ठीक पहले रेल दुर्घटना को अंजाम देने के प्रयास में ये व्यक्ति रेलवे ट्रैक से स्लीपर निकाल रहा था| पुलिस इस व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ कर रही है|
ये युवक चंडौस इलाके के दौरऊ गांव का है जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है| पुलिस के साथ देश की अन्य सुरक्षा एजेंसी भी इससे पूछताछ कर रही हैं| पूछताछ के समय इस संदिग्ध व्यक्ति ने अपने चार और साथियों के नाम बताये हैं जो उसके साथ ये काम करते थे| 
युवक ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि मोबाइल फोन का सिमकार्ड तथा चिप गिर जाने के कारण वह साथियों के साथ रेलवे ट्रैक से गिट्टी हटाने के बाद उनको खोज रहा था।
-HINDI-

Title - Re: ????? ?? ??? ????? ?? ?????? ?????? ???? ??????? ??????? ?????? ???
Posted by : on Feb 21, 2017 - 23:35:03 PM