Indian Railways News => Topic started by Mafia on Apr 02, 2013 - 18:00:24 PM


Title - अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस आज आएगी
Posted by : Mafia on Apr 02, 2013 - 18:00:24 PM

फर्रुखाबाद, स्टाफ रिपोर्टर : 09407 अहमदाबाद-लखनऊ समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन सोमवार से चलनी शुरू हो गई। अहमदाबाद से रवाना हुई यह ट्रेन मंगलवार सुबह9.25 बजे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर आएगी। वहीं गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन फिर ठहर गई है।
अहमदाबाद से सोमवार को चली समर स्पेशल ट्रेन मंगलवार सुबह यहां आएगी व पांच मिनट रुककर लखनऊ के लिए जाएगी। 09408 लखनऊ- अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार रात 2.30 बजे लखनऊ से चलेगी और बुधवार सुबह 7.30 बजे यहां आएगी। पांच मिनट के बाद कासगंज होते हुए अहमदाबाद जाएगी। यह ट्रेन फिलहाल ट्रायल पर 13 सप्ताह के लिए चलाई गई है। यात्रियों की संख्या यदि ठीक रहीतो इसे नियमित किया जाएगा। अब अहमदाबाद के लिए यहां से दो साप्ताहिक ट्रेनें हो गई हैं।
गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन फिर रुक गई है। पता चला है कि गत शुक्रवार को यहां से बांद्रा गई ट्रेन ट्रायल के लिए चलाई गई थी। इसके शीघ्र पुन: चलनेकी संभावना जताई जा रही है।