Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 10, 2017 - 14:03:24 PM


Title - आईआरसीटीसी के मोबाइल एप पर टिकट बुक करना हुआ और भी आसान
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 10, 2017 - 14:03:24 PM

आईआरसीटीसी के मोबाइल एप पर रेल टिकट बुक करना और उसे निरस्त करना अब और सरल हो गया है| इसके साथ ही अब टीडीआर भी आप एक ही एप पर आसानी से फाइल कर सकते हैं|
रेलवे ने मोबाइल एप आईआरसीटीसी कनेक्ट में कई सुधर कर इसे ज्यादा सरल बनाके आईआरसीटीसी  रेल कनेक्ट के नाम से कर दिया है| पहले इस एप से टिकेट आप बुक तो कर सकते थे पर निरस्त करने और टीडीआर फाइल करने के लिए आपको वेबसाइट का सहारा लेना पड़ता था अब आप निरस्त और टीडीआर के अलावा भी बाकी अन्य कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं|
इस एप को आईआरसीटीसी की वेबसाइट से भी जोड़ दिया गया है जिससे एप के द्वारा बुक किये गए टिकट की सारी जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी| और अगर आप वेबसाइट से टिकट बुक करते हैं तो उसकी जानकारी आप अपने मोबाइल एप से ले सकते हैं| पहले ये सुविधा उपलब्ध नहीं थी|
एप पर टिकट बुक करने का सबसे बड़ा फायदा है की इसपर बार-बार लॉग-इन नहीं करना पड़ेगा| एक बार अपने लॉगिन किया तो दूसरी बार आपको सिर्फ पिन नंबर डालने की ही आवश्यकता पड़ेगी|

-HINDI-