Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 14, 2017 - 13:26:57 PM


Title - आगरा इंटरसिटी में हो रही खुले आम शराबखोरी
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 14, 2017 - 13:26:57 PM

यूँ तो रेल में सफर के दौरान शराब पीना कानूनन अपराध है पर फिर भी लोग चिप छिपा के शराब पी लेते हैं परंतु आगरा फोर्ट के रेलवे स्टेशन पर नजारा कुछ ज्यादा ही अलग देखने को मिलता है जिसमे यात्रियों के बीच कुछ लोग शराब की महफ़िल जमाये हुए पाए जाते हैं| रेलवे पुलिस इन लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही भी नहीं करती है|
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में खुलेआम लोग शराब पीते देखे गए। जीआरपी और आरपीएफ पुलिस की लापरवाही की वजह से ट्रेनों में लोगों की टोली शराबखोरी करती है और इससे आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आगरा इंटरसिटी को लोगों ने मयखाना बना दिया है और इसमें अराजकतत्व शराब पीते हैं और बताया जा रहा है कि आरपीएफ का एक सिपाही इनको संरक्षण दे रहा है।

-HINDI-