Indian Railways News => Topic started by railgenie on Mar 25, 2013 - 03:00:04 AM


Title - आज देर से चलेगी कासगंज-शिकोहाबाद पैसेंजर
Posted by : railgenie on Mar 25, 2013 - 03:00:04 AM

बरेली : कासगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर
ब्लॉक के चलते कासगंज-शिकोहाबाद
पैसेंजर 25 मार्च को सुबह 4.45 बजे के
बजाय 2.15 घंटा बिलंब से सुबह सात बजे
रवाना होगी। इज्जतनगर मंडल के
जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने
बताया, कासगंज-फर्रुखाबाद रेलखंड पर
सहावर और बघारी कला रेलवे स्टेशनों के
बीच स्थित 238सी क्रॉसिंग पर अंडर
पास बनाने का कार्य चल रहा है। इसके
चलते 24 मार्च की रात 11 बजे से 25
मार्च की सुबह सात बजे तक ब्लॉक
लिया गया है।