| Indian Railways News => | Topic started by eabhi200k on Dec 28, 2012 - 21:00:46 PM |
Title - आज नहीं जाएगी स्वतंत्रता सेनानीPosted by : eabhi200k on Dec 28, 2012 - 21:00:46 PM |
|
|
घने कोहरे के कारण ट्रेनों का शिड्यूल बदलजाने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। कई ट्रेनों की समय सारिणी बदल गई है तो कई ट्रेनें रद कर दी गई हैं। गुरुवार को लिच्छवी एक्सप्रेस रद रही। इस कारण इस ट्रेन में रिजर्वेशन कराने वालों को टिकट रिफंड कराने के साथ यात्रा स्थगित करनी पड़ी। वही रेलवे ने शुक्रवार को दरभंगा से रवाना होने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को रद कर दिया है। यानी शुक्रवार को यह ट्रेन दरभंगा से नहीं जाएगी। जन साधारण एक्सप्रेस भी शुक्रवार को रद रहने की सूचना है। किंतु इसकी पुष्टि देर रात तक नहीं हो पाई थी।मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात पहुंचने वाली स्वतंत्रता सेनानी 22 घंटे विलंब से गुरुवार की देर रात पहुंची। साथ ही गुरुवार को आनेवाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के 14 घंटा विलंब से पहुंचने की सूचना है। सरयू यमुना एक्सप्रेस भी तीन घंटा लेट चलने की सूचना स्टेशन पर दी जा रही थी। यात्रियों के परिजन बार बार पूछताछ केंद्र पर ट्रेन की स्थिति की जानकारी ले रहे थे। कई यात्रियों के परिजन प्लेटफार्म पर बेचैनी में इंतजार करते देखे गए। |