Indian Railways News => Topic started by railgenie on Apr 21, 2013 - 12:00:02 PM


Title - आज रात प्रभावित रहेंगी रेलवे की सेवाएं
Posted by : railgenie on Apr 21, 2013 - 12:00:02 PM

जालंधर, जागरण संवाददाता। सिस्टम अपग्रेडेशन के चलते रविवार रात को रेलवे की कुछ सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसका असर सात घंटों तक पूछताछ प्रणाली, रिजर्वेशन व रेलवे की इंटरनेट सेवा पर पड़ेगा।
रविवार रात साढे़ नौ बजे से लेकर सोमवार सुबह साढ़े चार बजे तक पूरे देश में रेलवे की पूछताछ प्रणाली ठप रहेगी। पीआरएस तथा इंटरनेट टिकट बुकिंग से लेकर फोन इन्कवायरी सिस्टम भी प्रभावित रहेगी।
कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) के अपग्रेडेशन का काम 21 अप्रैल रात्रि 9.30 से 22 अप्रैल सुबह 4.30 बजे तक चलेगा। इस अवधि के दौरान आइवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर 139) के माध्यम से होने वाली इन्कवायरी भी बंद रहेगी। इससे पहले 15 अप्रैल को करीब साढ़े चार घंटे के लिए सिस्टम प्रभावित रहा था।
इस संबंध में नार्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि सर्वर अपग्रेडेशन के चलते सेवाएं प्रभावित होंगी। उन्होंने बताया कि अपग्रेडेशन के बाद लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।