Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Aug 02, 2013 - 15:01:21 PM


Title - आज से उत्सर्ग फर्रुखाबाद तक
Posted by : railenquiry on Aug 02, 2013 - 15:01:21 PM

आज से उत्सर्ग फर्रुखाबाद तक

कानपुर। रेल प्रशासन ने छपरा से अनवरगंज के बीच चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस का दायरा फर्रुखाबाद तक बढ़ा दिया है। शुक्रवार (दो अगस्त) से यह ट्रेन फर्रुखाबाद तक जाएगी-आएगी। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद में हरी झंडी दिखाकर इसे कानपुर रवाना करेंगे। कन्नौज, चौबेपुर, मंधना स्टेशन पर रुकते हुए यह ट्रेन कानपुर आएगी। जबकि वापसी में यह ट्रेन कन्नौज और गुरसहायगंज स्टेशनों पर रुकेगी।
इज्जत नगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से छूटने में आंशिक बदलाव किया है। अब यह ट्रेन छपरा के लिए 16:40 बजे के स्थान पर 17:00 बजे छूटेगी।