Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Apr 26, 2013 - 15:00:09 PM


Title - आज से चलेगी झांसी- टीकमगढ़ पैसेंजर
Posted by : riteshexpert on Apr 26, 2013 - 15:00:09 PM

Jhansi | अंतिम अपडेट 26 अप्रैल 2013 5:30 AM IST पर

झांसी/ ललितपुर। झांसी- टीकमगढ़ पैसेंजर शुक्रवार से चलेगी। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शाम चार बजे केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ललितपुर- टीकमगढ़ नई रेल लाइन पर यात्री सेवा का उद्घाटन एवं गाड़ी संख्या 51818 झांसी- टीकमगढ़ पैसेंजर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
पहले दिन गाड़ी संख्या 51818 ललितपुर से शाम चार बजकर पैंतालीस मिनट पर प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी बिरारी स्टेशन पर पांच बजकर पांच मिनट, उदयपुरा स्टेशन पर पांच बजकर पैंतीस मिनट व टीकमगढ़ स्टेशन पर छह बजकर दस मिनट पर पहुंचेगी। सत्ताइस अप्रैल से गाड़ी संख्या 51818 झांसी से सुबह छह बजकर पचास मिनट पर रवाना होकर बिजौली 7.04 बजे, खजराहा 7.15 बजे, बबीना 7.26 बजे, बुड़पुरा 7.34 बजे, बसई 7.44, माताटीला 7.54, तालबेहट 8.03 बजे, दौलता 8.12 बजे, बिजरौठा 8.20 बजे, जखौरा 8.30 बजे, दैलवारा 8.41 बजे, ललितपुर 9.15 बजे, बिरारी 10.00 बजे, उदयपुरा 10.21 बजे व टीकमगढ़ स्टेशन पर 10.55 बजे पहुंचेगी।
वापसी में यह गाड़ी संख्या 51817 टीकमगढ़ से पूर्वाह्न 11.35 बजे चलकर उदयपुरा 11.59 बजे, बिरारी 12.20 बजे, ललितपुर 12.50 बजे, दैलवारा 1.20 बजे, जखौरा 1.31 बजे, बिजरौठा 1.41 बजे, दौलता 1.50 बजे, तालबेहट 1.59 बजे, मातटीला 2.08 बजे, बसई 2.18 बजे, बुड़पुरा 2.27 बजे, बबीना 2.35 बजे, खजराहा 2.45 बजे, बिजौली 2.55 बजे व झांसी स्टेशन 3.50 बजे आएगी।