Indian Railways News => Topic started by greatindian on Jul 16, 2013 - 12:01:00 PM


Title - आज से मंदसौर तक जाएगी नीमच लिंक एक्सप्रेस
Posted by : greatindian on Jul 16, 2013 - 12:01:00 PM

देहरादून से बांद्रा वाया मेरठ जाने वाली देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस में मेरठ से जुड़ने वाली नीमच लिंक मंगलवार से मंदसौर तक चलेगी। एक जुलाई को ट्रेनों की नई समय-सारिणी जारी होने के दौरान उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल ने नीमच लिंक को मंदसौर तक बढ़ाने का ऐलान किया था।
सोमवार को पीआरओ एएस नेगी ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत 29019/29020 मेरठ-कोटा-नीमच दैनिक लिंक एक्सप्रेस को मंदसौर तक विस्तार मिला है। मंदसौर-नीमच-मेरठ सिटी दैनिक लिंक एक्सप्रेस (29019) मंदसौर से दोपहर 2.05 बजे प्रस्थान करके उसी दिन दोपहर 2.40 बजे नीमच पहुंचेगी। वापसी दिशा में लिंक एक्सप्रेस (29020) नीमच से दोपहर 12.50 बजे प्रस्थान करके उसी दिन दोपहर 1.40 बजे मंदसौर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि लिंक एक्सप्रेस में डिब्बों का संयोजन नीमच और मेरठ सिटी के बीच नहीं बदलेगा।