Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 02, 2017 - 10:53:10 AM


Title - आठ जोड़ी ट्रेनों का ठहराव विंध्याचल स्टेशन पर होगा निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 02, 2017 - 10:53:10 AM

शारदीय नवरात्र मेला खत्म होते ही विंध्याचल स्टेशन पर आठ जोड़ी ट्रेनों के ठहराव चार अक्टूबर से निरस्त कर दिया जाएगा | शारदीय नवरात्र मेला के पहले दिन 21 सितम्बर से अप व् डाउन में जोधपुर-हावड़ा, सीमांचल एक्सप्रेस, दादर - बनारस, भागलपुर-दादर एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक, गुवाहाटी - दादर और दादर गुवाहाटी एक्सप्रेस का ठहराव दो मिनट के लिए किया गया था | 
अब ये ट्रेनें विंध्याचल स्टेशन से बिना रुके निकल जाएंगी | हालाँकि विंध्यधाम में पूर्णिमा तक नवरात्र की तरह भीड़ प्रतिदिन हो रही है | ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कत होगी | रेलवे का यात्री सुविधा से कोई लेना देना नहीं है | स्थानीय स्टेशन परिसर में अभी भी बड़ी संख्या में देवी भक्त रुके हुए हैं |

-HINDI-