Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on May 25, 2013 - 18:00:38 PM


Title - आरक्षण काउंटर पर एंटी फ्रॉड टीम का छापा
Posted by : puneetmafia on May 25, 2013 - 18:00:38 PM

प्रतापगढ़। तत्काल टिकट की धांधली चेक करने के लिए बनी एंटी फ्रॉड टीम ने शुक्रवार को आरक्षण काउंटर पर छापा मारा। अचानक पहुंची टीम ने लाइन आगे लगे लोगों के टिकट और आईडी भी चेक की।
तीन सदस्यीय एंटी फ्रॉड टीम नेइंचार्ज जेकेराय की अगुवाई में आरक्षण काउंटर पर सुबह करीब 10 बजे छापा मारा। उस समय लोगों को तत्काल टिकट केलिए लाल फार्म बांटे जा चुके थे और दो टिकट बन चुके थे। टीम ने सबसे पहले पहुंचकर बन चुके दोनों टिकट चेक किए। साथ ही उन लोगों की आईडी चेक की। इसके बाद काउंटर पर मौजूद लिपिक विद्या तिवारी व वहीदा रहमान का कैश मिलान किया गया। इसके बाद टीम ने टिकट लेने के लिए लाइन में लगे लोगों से भी बातचीत की। सबकुछ दुरुस्त मिलने पर टीम पार्सल घर पहुंची और वहां का रिकार्ड चेक किया। पार्सल घर में टीम घंटे भर मौजूद रही और पार्सल के वजन के साथ ही शुल्क के बारे में जानकारी लेती रही।