Indian Railways News => Topic started by Mafia on Apr 20, 2013 - 21:00:42 PM


Title - आरक्षण काउंटर पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा
Posted by : Mafia on Apr 20, 2013 - 21:00:42 PM

प्रतापगढ़। रेलवे आरक्षण काउंटर पर दलाल अब धांधलेबाजी नहीं कर सकेंगे। मनमानी करने वाले की पहचान भी आसानी से हो जाएगी। काउंटर पर होने वाली एक-एक हरकत को अंदर बैठे सीआरएस और एसएस देख सकेंगे। रेलवे आरक्षण काउंटर की निगरानी अब कैमरे से की जाएगी। खिड़कियों के दोनों तरफ कैमरे लगे होंगे। इसका कनेक्शन अंदर बैठे सीआरएस के कमरे में होगा। किसी भी तरह की अवांछनीय हरकत को इससे देखा जा सकेगा। यही नहीं इसमें हर दिन की रिकार्डिंग भी मौजूद होगी। इसके चलते बार-बार टिकट लेने आ रहे व्यक्ति पर भी निगाह रखी जा सकेगी। अब तक होता यह था कि काउंटर पर दलाल पहुंचकर टिकट बनवा लेते थे। इसमें बाबुओं का भी सहयोग रहता था। पहचानने के बावजूद वे उनके टिकट बना देते थे। सीसीटीवी कैमरा लगने से इस पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। यही नहीं आरपीएफ के लोग भी इसकी रिकार्डिंग के जरिए दलालों पर शिकंजा कस सकेंगे। साथ ही कैमरे के आधार पर उन पर कार्रवाई भी की जा सकेगी।