Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jun 04, 2013 - 03:01:07 AM


Title - आरक्षित बोगियों में सीसीटीवी कैमरे
Posted by : riteshexpert on Jun 04, 2013 - 03:01:07 AM

जमशेदपुरः चलती ट्रेन में यात्रियों व उनके सामान की सुरक्षा के लिए अब आरक्षित कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. रेलवे ने इससे संबंधित योजना को स्वीकृति देने का फैसला किया है.
चलती ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाओं व उनका उद्भेदन नहीं होने की स्थिति में यह कदम उठाया जा रहा है. इस योजना के तहत नये कोच में सीसीटीवी कैमरे लग कर आयेंगे, जबकि पुराने कोच में समय-समय पर मरम्मत के दौरान कैमरे लगाये जायेंगे. कैमरे लग जाने पर यात्रियों से मारपीट, छेड़खानी और सामान चोरी करने वाले अपराधियों की पहचान तथा धर-पकड़ में काफी सुविधा मिलेगी. गत दिनों जम्मूतवी एक्सप्रेस से जमशेदपुर आ रही एक महिला के साथ कुछ युवकों ने आरक्षित डिब्बे में चढ़कर अभद्र व्यवहार किया था.
इस संबंध में सीजीपीसी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी, जबकि आज तक इस घटना को किसी भी थाना में दर्ज ही नहीं किया जा सका है. आरक्षित बोगियों में कैमरे लगे रहने से आरोपियों और समय के बारे में ठोस सुबूत मिल पायेंगे.